Homeक्राइमबदायूं: भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक...

बदायूं: भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक को रौंदा

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने पहले एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई, बंटू (निवासी उदैया नगला, उसावां) और दिनेश (निवासी कासगंज) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उसावां और कलान (शाहजहाँपुर) बॉर्डर के पास की है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular