Rashtriya Jan Sanchar – Rashtriya Jan Sanchar News https://rashtriyajansancharnews.com Rashtriya Jan Sanchar News Portal Mon, 12 Oct 2026 15:49:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 मुंबई में Motivational Speaker Sonu Sharma ने SVH Group of Institutions को “India’s Best 100 Institute Award” से किया सम्मानित https://rashtriyajansancharnews.com/education/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-motivational-speaker-sonu-sharma-%e0%a4%a8%e0%a5%87-svh-group-of-institutions-%e0%a4%95%e0%a5%8b-indias-best/ Sat, 03 Oct 2026 04:36:23 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1675

बदायूं। शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए SVH Group of Institutions, बदायूं के निदेशक Dinesh Kumar Singh को “India’s Best 100 Institute Award” से सम्मानित किया गया। मुंबई के प्रसिद्ध Kohinoor Continental Hotel, Andheri में आयोजित यह सम्मान समारोह Hello Digital India एवं DIRTP India द्वारा आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर Sonu Sharma ने SVH group of institutions के डायरेक्टर : दिनेश सिंह यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा मल्होत्रा को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication, निकट Police Parade Ground, Braj Kuteer, Civil Lines, Budaun को हेलो डिजिटल इंडिया एवं DIRTP के सीईओ द्वारा स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं उपलब्धि सम्मान प्रदान किया गया।

Hello Digital India एवं DIRTP के director Amjad Sathe तथा Motivational Speaker shashish Kumar Tiwari सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में देश के 16 राज्यों से प्रतिभागियों एवं संस्थानों ने सहभागिता की।
आयोजकों ने SVH Group of Institutions के पिछले 14 वर्षों से शिक्षा, कौशल विकास, कंप्यूटर शिक्षा, साइबर जागरूकता एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्थान द्वारा वर्तमान में Artificial Intelligence, Coding, Data Analysis, Cyber Security एवं Advanced Computer Education जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद Dinesh Singh Yadav ने अपने सफर की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयारी की और सफलता प्राप्त की। बाद में उन्होंने छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया, जिन्हें आधुनिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। इसी उद्देश्य से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से 400 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न सरकारी चयन प्रक्रियाओं में चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। इसी सोच के साथ SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication के माध्यम से AI, Cyber Security, Coding, Data Analysis एवं Advanced Computer Education जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से समय-समय पर साइबर जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति भी जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर Sonu Sharma ने कहा कि किसी एक उपलब्धि को प्राप्त कर लेना सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है। व्यक्ति को अपने ज्ञान एवं अनुभव का लाभ समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाते रहना चाहिए, जिससे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ समाज के विकास में भी योगदान बढ़े।
Dinesh Singh Yadav ने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने कौशल, तकनीकी ज्ञान और AI जैसी आधुनिक तकनीकों को सीखकर आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकते हैं।
उन्होंने सम्मान के लिए Hello Digital India, DIRTP, Amjad Seth, Sonu Sharma, Ashish Kumar Tiwari एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि SVH Institute of Technology एवं SVH Institute of Mass Communication के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास, AI का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

]]>
बड़ी खबर: फरियादियों की समस्याओं पर तुरंत एक्शन! CDO और SP ग्रामीण ने ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में सुनी जनता की हुंकार! https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae/ Sat, 16 May 2026 11:25:59 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1668

​बदायूँ | दिनांक: 16.05.2026
​जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आज बदायूँ प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया!

​सदर तहसील में आयोजित “संपूर्ण समाधान दिवस” के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूँ, सुश्री गामिनी सिंगला तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) ग्रामीण, डॉ. ह्रदेश सिंह कठेरिया ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने न सिर्फ जनता की एक-एक फरियाद को बेहद संजीदगी से सुना, बल्कि लापरवाहों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दी।

​ मौके पर दिए गए कड़े निर्देश: ‘नो कोताही, सिर्फ कार्रवाई!’
​अधिकारियों ने जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-टूक निर्देश दिए:

​ समयबद्ध और विधिक निस्तारण: हर शिकायत का तय समय के भीतर कानूनी रूप से निपटारा होना चाहिए। टालमटोल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी!

​ निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच: शिकायतों की जांच पूरी तरह निष्पक्ष और जमीनी स्तर पर मजबूत होनी चाहिए, ताकि पीड़ित को असली न्याय मिल सके।

​ रजिस्टर चेकिंग: मौके पर ‘समाधान दिवस रजिस्टर’ को बारीकी से खंगाला गया और उसे तुरंत अपडेट (अद्यावधिक) रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
​”जनता की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

​ टीम रही मुस्तैद
​इस बेहद प्रभावी और कड़े रुख वाले समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) सहित जिले के तमाम आला अधिकारी और पुलिस-प्रशासनिक कर्मचारी मुस्तैद रहे। प्रशासन के इस कड़े तेवर को देखकर साफ है कि अब जनसमस्याओं को लटकाने वाले अधिकारियों की खैर नहीं!

​🗣 सूचना जनहित में जारी!
​📢 सोशल मीडिया सेल,
🦅 जनपद बदायूँ।

]]>
बदायूँ पुलिस का बड़ा प्रहार: एक रात में 98 अपराधी गिरफ्तार https://rashtriyajansancharnews.com/uncategorized/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%81-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9/ Sun, 22 Mar 2026 09:30:52 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1662 खबर: निर्मल शास्त्री

बदायूँ, 22 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘अपराध मुक्त’ संकल्प को साकार करने की दिशा में बदायूँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 98 अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में चलाया गया।

विशेष अभियान में बड़ी सफलता
शनिवार रात चलाए गए इस व्यापक अभियान के तहत पुलिस ने 92 वारंटी (NBW) और 6 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी
पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

अपराधियों को सख्त संदेश
बदायूँ पुलिस ने ‘सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा’ के तहत स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब अपराध पर पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

जनता में बढ़ा भरोसा
इस बड़ी कार्रवाई के बाद आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है।

]]>
बदायूँ: ईखखेड़ा सैलून गोलीकांड का खुलासा, पत्नी को परेशान करने पर पति ने रची साजिश, 4 गिरफ्तार https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%81-%e0%a4%88%e0%a4%96%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2/ Sun, 22 Mar 2026 09:05:30 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1659

खबर: निर्मल शास्त्री

बदायूँ (उघैती), 22 मार्च 2026
उघैती थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ईखखेड़ा गांव में हुए सैलून गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग और आपसी रंजिश थी।

क्या हुआ था?

16 मार्च 2026 को ईखखेड़ा गांव में कुछ हमलावर एक हेयर सैलून में घुस गए और संचालक समीर पर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और 21 मार्च को ऐपुरा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में क्या पता चला?

मुख्य आरोपी मनवीर ने बताया कि उसकी पत्नी और समीर के बीच शादी से पहले संबंध थे। शादी के बाद भी समीर उसकी पत्नी को फोन और बात करने के लिए परेशान कर रहा था।
मनवीर ने पहले समीर को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने अपने चचेरे भाई यशपाल और अन्य साथियों के साथ मिलकर समीर को मारने की योजना बना ली।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, उनके नाम हैं:

  • यशपाल (26 वर्ष, मेवली)
  • मनवीर (26 वर्ष, मेवली)
  • राकेश (27 वर्ष, खडुआ)
  • आशीष (19 वर्ष, स्वरूपपुर) — इसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है

बरामद सामान

आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद किया:

  • घटना में इस्तेमाल हुई हीरो स्प्लेंडर बाइक
  • 2 अवैध तमंचे (315 बोर)
  • 2 खोखा और 2 जिंदा कारतूस
  • 1 अवैध चाकू
  • 3 मोबाइल फोन

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया है।

पुलिस टीम की सराहना

इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, एसओजी/सर्विलांस टीम, अशोक कुमार वर्मा, रामवीर सिंह, सचिन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

]]>
बदायूँ: एमएफ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%81-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f%e0%a4%ab-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6/ Fri, 02 Jan 2026 05:52:31 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1653 बदायूँ के उसावां थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ बाजार से घर लौट रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नन्हें, पुत्र लट्टूरी के रूप में हुई है, जो करौरी सैदपुर के निवासी थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

]]>
बदायूं: भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक को रौंदा https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 18 Dec 2025 05:57:31 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1645 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने पहले एक बोलेरो को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई, बंटू (निवासी उदैया नगला, उसावां) और दिनेश (निवासी कासगंज) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उसावां और कलान (शाहजहाँपुर) बॉर्डर के पास की है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

]]>
बड़ा फैसला: राष्ट्रपति ट्रंप का वेनेजुएला पर कड़ा प्रहार, ‘पूर्ण समुद्री नाकाबंदी’ का दिया आदेश। https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9f%e0%a5%8d/ Wed, 17 Dec 2025 06:15:00 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1642 अमेरिका-वेनेजुएला तनाव: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ पूर्ण समुद्री नाकाबंदी (Total Blockade) का आदेश दिया है। अमेरिकी नौसेना उन सभी जहाजों को रोकेगी जो वेनेजुएला से तेल ला रहे हैं या ले जा रहे हैं।

]]>
ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम! सभी नए फोन्स में प्री-इंस्टॉल्ड होगा सरकारी साइबर सुरक्षा ऐप https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a5%80/%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8/ Tue, 02 Dec 2025 07:23:33 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1637 साइबर सुरक्षा ऐप अनिवार्य: सरकार ने सभी मोबाइल फोन कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे भारत में बेचे जाने वाले हर नए फ़ोन में एक सरकारी साइबर सुरक्षा एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल करें। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी को कम करना है।

]]>
1 दिसंबर से शुरू, महंगाई-बेरोजगारी पर विपक्ष का वार; अहम बिल पेश होंगे। https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf/1-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0/ https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf/1-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0/#respond Wed, 19 Nov 2025 05:21:34 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1632 विपक्ष पहले ही घोषणा कर चुका है कि वे इस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, कथित मतदाता सूची में गड़बड़ी (SIR), और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को सख्ती से घेरेंगे।
सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी। कुछ संभावित बिलों में संविधान के 129वें और 130वें संशोधन बिल, जन विश्वास बिल, और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल शामिल हो सकते हैं, जिनका उद्देश्य कानून और प्रशासन में सुधार लाना है।
चूँकि सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा, इसलिए आज (19 नवंबर) को सत्र के दौरान विपक्षी दलों द्वारा घेराव की खबरें आगामी घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही हैं।

]]>
https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf/1-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0/feed/ 0
ईरान ने भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त सुविधा समाप्त की https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a5%80/ https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a5%80/#respond Tue, 18 Nov 2025 04:42:11 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1629
ईरान सरकार ने एकतरफा रूप से (Unilaterally) भारतीय नागरिकों के लिए दी गई वीजा-मुक्त प्रवेश (Visa-Free Entry) की सुविधा को समाप्त कर दिया है।
यह सुविधा पहले भारतीयों को सीमित समय के लिए ईरान में बिना वीजा के प्रवेश करने की अनुमति देती थी।
अब भारतीय यात्रियों को ईरान जाने के लिए सामान्य वीजा प्रक्रिया का पालन करना होगा। यह कदम दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में अस्थिरता का संकेत हो सकता है।

]]>
https://rashtriyajansancharnews.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b5%e0%a5%80/feed/ 0