E-Paper – Rashtriya Jan Sanchar News https://rashtriyajansancharnews.com Rashtriya Jan Sanchar News Portal Fri, 17 Oct 2025 05:22:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 पत्रकार ने डीआईजी से लगाई गुहार, सीसीटीवी से सच्चाई सामने लाने की मांग https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88/ https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88/#respond Fri, 17 Oct 2025 05:08:41 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1486 उझानी के स्थानीय पत्रकार और एसीबी पोर्टल, दैनिक अमृत विचार के रिपोर्टर अंकित चौहान ने बरेली के अपर पुलिस महानिरीक्षक से कोतवाली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने और उनके साथ की गई अभद्रता की शिकायत की है।

शिकायती पत्र में अंकित चौहान ने बताया कि पिछले माह 25 तारीख की रात बरी बाइपास पर एक स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर की कवरेज करने गए थे। घटनास्थल पर स्कूटी सवार घायल मोहित शर्मा और ट्रैक्टर चालक तिगोडा निवासी नरेश के बीच विवाद हो रहा था। अंकित ने घायल को अस्पताल पहुँचाया और खबर की रिपोर्टिंग की।

अंकित का आरोप है कि इसी दौरान कोतवाली के सिपाही अब्दुल कादिर और उमेश उनके साथ पहुंचे और पत्रकार राजा कश्यप के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। सिपाहियों ने कहा कि अंकित खनन संबंधी खबरें बहुत प्रकाशित करता है और उसे कोतवाली लाया जाना चाहिए।

अंकित चौहान ने कहा कि इंस्पेक्टर ने भी उनकी खबरें प्रकाशित करने पर शिकायत करते हुए उनके साथ मारपीट की। जबकि राजा कश्यप को छोड़ दिया गया, उनके खिलाफ मोहित शर्मा और अब्दुल कादिर की शिकायत पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

अंकित ने बताया कि मोहित शर्मा ने एसएसपी को लिखित रूप में यह स्पष्ट कर दिया है कि अंकित के साथ उनका कोई विवाद नहीं हुआ और न ही वह उनके खिलाफ कोई कार्रवाई चाहते हैं।

अंकित चौहान ने अपर पुलिस महानिरीक्षक से आग्रह किया है कि कोतवाली और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लायी जाए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर दर्ज झूठे मुकदमे को रद्द किया जाए।

]]>
https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88/feed/ 0
मंत्री का आगमन राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के निज निवास पर हुआ। https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1/ https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1/#respond Thu, 27 Mar 2025 17:46:00 +0000 https://rashtriyajansancharnews.com/?p=1422 आज डॉक्टर के निज निवास पर महेश चंद्र गुप्ता , नगर विधायक और निवृतवर्तमान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, एवं हरि बोल सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , सुजीत गुप्ता , और हिमांशु कठेरिया का आगमन हुआ। इस भव्य अवसर पर, डॉ. ऋतुज अग्रवाल, डॉ. रचना अग्रवाल, और डॉ. स्वतंत्रा बाला अग्रवाल द्वारा सभी माननीय अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में, महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत करते हुए डॉ. ऋतुज अग्रवाल ने कहा कि उनका क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है और उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष बना दिया है। हरि बोल सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया।

सुजीत गुप्ता जी और हिमांशु कठेरिया जी ने भी समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया और एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता बताई।इस आयोजन में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने माननीय अतिथियों का स्वागत किया और एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में, सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और इस सफल सभा के लिए आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणा बना और समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया

]]>
https://rashtriyajansancharnews.com/e-paper/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1/feed/ 0