इतिहास रचने के बाद PM आवास पहुँचीं महिला क्रिकेटर्स, ट्रॉफी के साथ यादगार भेंट।

0
131

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
टीम ने पीएम मोदी को सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली एक खास जर्सी (NAMO 1) भेंट की। प्रधानमंत्री ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और लीग चरण में लगातार हार के बाद उनकी शानदार वापसी और मानसिक मजबूती की जमकर सराहना की।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से फिट इंडिया के संदेश को देश भर में, खासकर युवा लड़कियों के बीच ले जाने का आग्रह किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने पीएम को अपना प्रेरणा स्रोत बताया। यह मुलाकात महिला क्रिकेट के लिए एक गर्व का क्षण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here