Homeजीवन मंत्रपूज्य प्रेमानंद महाराज ने बताया, पति-पत्नी को खुश रहने के लिए क्या...

पूज्य प्रेमानंद महाराज ने बताया, पति-पत्नी को खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए

नई दिल्ली: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुशहाल और शांतिपूर्ण जीवन जीना एक चुनौती बन गया है। मशहूर संत और कथावाचक पूज्य प्रेमानंद महाराज जी अपने सत्संग में जीवन को सरल और सुखी बनाने के लिए ऐसे ही अनमोल “जीवन मंत्र” देते हैं। हाल ही में उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए एक बड़ा गुरु मंत्र दिया, जो हर परिवार के लिए जरूरी है।

3 ‘जीवन मंत्र’ जो बदल देंगे आपका जीवन:

1. Its OK’ बोलने की आदत बदलें     

जीवन में कोई समस्या, दुख या मानसिक तनाव हो, तो उसे सिर्फ ‘ठीक है’ या Its OK’ कहकर टालें नहीं। अपनी समस्या पर काम करें, किसी भरोसेमंद से बात करें और समाधान ढूंढें। समस्याओं को दबाने से मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है।

2. खुद को समय दें (Self-Care)         

संसार को संभालने से पहले, अपने मन और शरीर को संभालना सबसे ज़रूरी है। दिन में कुछ पल अपने लिए निकालें, जिसमें आप सिर्फ शांति से बैठें, ध्यान करें, या अपने प्रभु का नाम लें। इससे मन शांत और संकल्प मजबूत होता है।

3. पति-पत्नी का रिश्ता (गुरु मंत्र)           

 महाराज जी के अनुसार, अगर पति अपनी पत्नी की छोटी-छोटी इच्छाओं का सम्मान करना शुरू कर दे और पत्नी पति के प्रति प्रेम और समर्पण रखे, तो उनका जीवन स्वर्ग जैसा बन जाएगा। उन्होंने पतियों को सलाह दी कि वे आज से ही अपनी पत्नी को खुश रखने के इस आसान काम को शुरू कर दें।

प्रेमानंद महाराज जी का संदेश: “खुश रहने के लिए बड़े-बड़े त्याग की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों में प्रेम और समझदारी की ज़रूरत होती है। इन सरल मंत्रों को अपने जीवन में उतारकर आप न सिर्फ अपनी मानसिक शांति बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने रिश्तों को भी और अधिक मजबूत बना सकते हैं।                                                                                                                                  

RELATED ARTICLES

Most Popular