प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (29 अक्टूबर, 2025) मुंबई के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में चल रहे ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ (IMW 2025) में शामिल होने के लिए मुंबई दौरे पर हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को एक वैश्विक समुद्री हब (Global Maritime Hub) और ब्लू इकोनॉमी के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है। अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री आज शाम लगभग 4:00 बजे मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में, वह समुद्री क्षेत्र में किए गए बड़े सुधारों और ‘मैरीटाइम अमृत काल विज़न 2047‘ के लिए भारत की व्यापक रणनीति को दुनिया के सामने रखेंगे।
कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम, जिसकी अध्यक्षता स्वयं पीएम मोदी करेंगे। इस फोरम में दुनिया भर की प्रमुख समुद्री कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), प्रमुख निवेशक और नीति-निर्माता एकजुट होंगे। इसका मुख्य एजेंडा समुद्री क्षेत्र में निवेश, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। यह पांच दिवसीय आयोजन अपनी व्यापकता के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसमें 85 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 1 लाख से अधिक डेलीगेट्स और 500 से ज्यादा प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इस सप्ताह के दौरान ₹10 लाख करोड़ के निवेश के लिए 680 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जो देश के बंदरगाहों, जहाजरानी और जलमार्गों के विकास के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगा।
भारत बनेगा समुद्री शक्ति: IMW 2025 में 85 देशों के बीच पीएम मोदी ने संभाली ग्लोबल मैरीटाइम की कमान
RELATED ARTICLES






