सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण बस हादसे में हैदराबाद के एक ही परिवार के 18 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना में परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं।
यह हादसा सऊदी अरब में मदीना के पास सोमवार (17 नवंबर) तड़के हुआ। उमराह (तीर्थयात्रा) पूरी करके लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस एक तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में तेज आग लग गई।
इस हादसे में कुल 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत हुई है। मारे गए 42 लोगों में से 18 सदस्य हैदराबाद के एक ही परिवार से थे। ये सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी शेख नजीरुद्दीन का परिवार था, जिसमें उनकी पत्नी, बेटा, तीन बेटियां और 9 मासूम बच्चे शामिल थे।
इस त्रासदी से हैदराबाद के विद्यानगर इलाके में मातम पसरा है। तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। भारतीय दूतावास के समन्वय से मृतकों का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही किया जाएगा।
सऊदी अरब में भीषण हादसा: उमराह से लौट रहे हैदराबाद के एक परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म
RELATED ARTICLES






